Exam Wise Imp. Question PDF Patwari GK MCQ PDF RRB NTPC GK MCQ PDF Forest Guard GK MCQ PDF Patwari Computer MCQ PDF High Court LDC GK MCQ PDF 2020 Completed Current Affairs PDF |
भारत रत्न विजेता लिस्ट , भारत रत्न पुरस्कार विजेता की सूची , भारत रत्न विजेता लिस्ट , भारत रत्न विजेता , भारत रत्न प्राप्त व्यक्तियों की सूची , भारत रत्न पुरस्कार की राशि कितनी होती है , bharat ratna puraskar vijeta , भारत रत्न पुरस्कार विजेता की सूची , भारत रत्न पुरस्कार राशि , bharat ratna ki rashi kitni hai , भारत रत्न में क्या मिलता है , भारत रत्न पुरस्कार विजेता 2019 ,
भारत रत्न विजेता लिस्ट
भारत रत्न पुरस्कार क्या है , भारत रत्न इन क्षेत्रों में दिया जाता है , भारत रत्न को क्या-क्या मिलता है , भारत रत्न कौन-कौन सी सुविधाएं , अब तक भारत रत्न दिए गए व्यक्तियों कि सूची ,
भारत रत्न पुरस्कार क्या है :-
भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता। प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 में बाद में जोड़ा गया। तत्पश्चात् 13 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया। सुभाष चन्द्र बोस को घोषित सम्मान वापस लिए जाने के उपरान्त मरणोपरान्त सम्मान पाने वालों की संख्या 12 मानी जा सकती है। एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।
श्री सचिन तेंदुलकर जी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन को भारत रत्न प्राप्त हुआ है और वह भारत रत्न प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति भी हैं इसके पश्चात भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी को भी प्राप्त हुआ है यह उनको भारत को समर्पित अत्यंत प्रभावशाली राजनीतिक जीवन के लिए दिया गया |
-
यह भी पढ़े
अशोक चक्र अवॉर्ड
भारत रत्न इन क्षेत्रों में दिया जाता है :-
भारत रत्न, भारत सरकार द्वारा वर्ष 1954 में संस्थापित, देश के सबसे सर्वोच्च और प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कारों में से एक है और इस पुरस्कार की प्रधानता में गिनती, सातवें स्थान पर की जाती है। इस पुरस्कार को “देश के विशेष सेवा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन” के लिए प्रदान किया जाता है। भारत रत्न योग्यता आधारित पुरस्कार है और यह पुरस्कार विजेताओं को पद, जाति, लिंग या व्यवसाय जैसे किसी भी भेदभाव के बिना प्रदान किया जाता है।
वर्ष 2011 से पहले, यह पुरस्कार केवल विज्ञान, कला, साहित्य और सार्वजनिक सेवाओं के क्षेत्र में उपलब्धियाँ प्राप्त लोगों को ही दिया जाता था। हालांकि, दिसंबर 2011 में, पुरस्कारों के मानदंडों के विस्तार में “मानव प्रयास के सभी क्षेत्रों” की उपलब्धियों को भी शामिल किया गया था। हर साल, अधिकतम तीन लोग ही भारत रत्न पुरस्कार पाने के हकदार होते हैं। भारत रत्न पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है; हालांकि, भारत रत्न पुरस्कार किसे प्रदान करना है, इसकी सिफारिश प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है। पिछले कुछ वर्षों में राजनीति, व्यवसाय, खेल, संगीत, आदि क्षेत्रों में कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नीचे हम भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की एक सूची पेश करते हैं।
भारत रत्न पुरस्कार में क्या-क्या मिलता है :-
भारत रत्न पाने वालों को भारत सरकार की ओर से सिर्फ़ एक प्रमाणपत्र और एक तमगा मिलता है। इस सम्मान के साथ कोई रकम नहीं दी जाती। इसे पाने वालों को सरकारी महकमे सुविधाएं मुहैया कराते हैं। उदाहरण के तौर पर भारत रत्न पाने वालों को रेलवे की ओर से मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है।
भारत रत्न पाने वालों को अहम सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए न्यौता मिलता है। सरकार वॉरंट ऑफ़ प्रिसिडेंस में उन्हें जगह देती है। जिन्हें भारत रत्न मिलता है, उन्हें प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा स्पीकर, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है।
वॉरंट ऑफ़ प्रिसिडेंस का इस्तेमाल सरकारी कार्यक्रमों में वरीयता देने के लिए होता है। राज्य सरकारें भारत रत्न पाने वाली हस्तियों को अपने राज्यों में सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं। मसलन दिल्ली सरकार डीटीसी बसों में उन्हें मुफ़्त सफ़र करने की सुविधा देती है।
ये पुरस्कार पाने वाले अपने विज़िटिंग कार्ड पर यह लिख सकते हैं, ‘राष्ट्रपति द्वारा भारत रत्न से सम्मानित’ या ‘भारत रत्न प्राप्तकर्ता’। सबसे पहला भारत रत्न सी राजागोपालाचारी को दिया गया था। 25 दिसंबर को अटल बिहारी बाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न का सम्मान दिया जाएगा।
भारत रत्न कौन-कौन सी सुविधाएं :-
भारत रत्न सम्मान में एक पदक और प्रशस्ति पत्र (Praise Letter) दिया जाता है. भारत रत्न से सम्मानित किए जाने वाले शख्स को भारत के राष्ट्रपति के हस्ताक्षर वाला सर्टिफिकेट और एक प्राचीन पदक दिया जाता है. यह पदक पीपल की पत्ती के आकार का करीब 5.8 सेमी लंबा और 4.7 सेमी चौथा और 3.1 मिमी मोटाई का होता है. ये तांबे धातु का बना होता है. और इस पर चमकते हुए सूर्य की कलाकृति बनी होती है. फिर इसके नीचे हिंदी भाषा में ‘भारत रत्न’ लिखा होता है |
भारत रत्न से सम्मानित होने वाले व्यक्ति अगर किसी राज्य में जाते हैं तो राज्य सरकार उन्हें राज्य के अतिथि के रूप में ही उनका स्वागत करती है. साथ ही राज्य के मेहमानों का स्वागत, परिवहन, बोर्डिंग और राज्य में ठहरने की सुविधा देती है. नियम के आधार पर विस्तारित सुरक्षा भी दी जाती है. राज्य अतिथि परिवार के सदस्यों (पति / पत्नी और बच्चों) को भी सुविधा प्रदान करती है. इसी के साथ व्यक्तिगत स्टाफ और ड्राइवर भी दिए जाते हैं |
Exam Wise Hand Writing Notes PDF Patwari Exam Notes PDF Forest Guard Notes PDF REET SST Notes PDF REET Child Development and Pedagogy PDF |
अब तक भारत रत्न दिए गए व्यक्तियों कि सूची :-
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ की शुरुआत 1954 से हुई। अब तक विभिन्न क्षेत्रों की 42 हस्तियों को भारत रत्न के सम्मान से नवाजा जा चुका है। पहला भारत रत्न का सम्मान देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 1954 में प्रदान किया।
1) 1954 – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
2)1954 – सर्वपल्ली राधाकृष्णन
3)1955 – भगवान दास
4)1955 – एम. एम विश्वेश्वरैया
5) 1955 – पंडित जवाहरलाल नेहरू
6) 1957 – गोविंद वल्लभ पंत
7) 1958 – डी. केसव कर्वे
8) 1961 – बिधान चंद्र रॉय
9)1961 – पुरुषोत्तम दास टंडन
10) 1962 – राजेंद्र प्रसाद
11) 1963 – जाकिर हुसैन
12) 1963 – पांडुरंग वामन काने
13) 1966 – लाल बहादुर शास्त्री
14)1971 – इंदिरा गांधी
15) 1975 – वी.वी. गिरि
16) 1976 – के. कामराज
17) 1980 – मदर टेरेसा
18)1983 – विनोबा भावे
19) 1987 – खान अब्दुल गफ्फार खान
20) 1988 – एम.जी. रामचंद्रन
21) 1990 – बी.आर. अंबेडकर
22)1990 – नेल्सन मंडेला
23) 1991 – राजीव गांधी
24) 1991 – सरदार वल्लभभाई पटेल
25) 1991 – मोरारजी देसाई
26) 1992 – अब्दुल कलाम आजाद
27) 1992 – जेआरडी टाटा
28) 1992 – सत्यजीत रे
29) 1997 – ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
30) 1997 – गुलजारी लाल नंदा
31) 1997 – अरुणा आसफ अली
32) 1998 – एम.एस.सुबुलक्ष्मी
33)1998 – चिदंबरम सुब्रमण्यम
34) 1999 – जयप्रकाश नारायण
35) 1999 – रवि शंकर
36) 1999 – अमर्त्य सेन
37) 1999 – गोपीनाथ बारदोलोई
38) 2001 – लता मांगेशकर
39) 2001 – बिस्मिल्लाह खान
40)2008 – भीमसेन जोशी
41) 2013 – प्रो. सीएनआर राव
42) 2014 – में सचिन तेंडुलकर (भारतीय क्रिकेटर)
43) 2014 – मेंसीएनआर राव (जाने-माने वैज्ञानिक व केमेस्ट्री के विशेषज्ञ )
44) 2014 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ( जाने-माने राजनेता)
Award List Qustion Answer |
Join WhatsApp Group |
Download Our Mobile App Free |
Subscribe Telegram Channel |
All Topic In One Notes Computer Notes Hindi Hand Writing Notes History Hand Writing Notes English Hand Writing Notes Geography Hand Writing Notes Arts And Culture Hand Writing Notes |