Exam Wise Imp. Question PDF Patwari GK MCQ PDF RRB NTPC GK MCQ PDF Forest Guard GK MCQ PDF Patwari Computer MCQ PDF High Court LDC GK MCQ PDF 2020 Completed Current Affairs PDF |
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का इतिहास , राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार की राशि , राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा , राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के विजेता की सूची ,
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार क्या है :-
राजीव गांधी खेल रत्न भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इस पुरस्कार को भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। इस पुरस्कार मे एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 7.5 लाख रुपय पुरस्कृत व्यक्ति को दिये जाते है। भारत सरकार द्वारा सम्मानित व्यक्तियों को रेलवे की मुफ्त पास सुविधा प्रदान की जाती है जिसके तहत राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार एवं ध्यानचंद पुरस्कार विजेता राजधानी या शताब्दी गाड़ियों में प्रथम और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोचों में फ्री यात्रा कर सकते हैं।
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का इतिहास :-
वर्ष 2019 के लिए राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार कुश्ती के उस्ताद बजरंग पुनिया और एथलेटिक्स खिलाड़ी दीपा मालिक को दिया गया है. यह पुरस्कार खेलों की दुनिया में भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है. जो खिलाड़ी दुनिया में भारत का नाम रोशन करते हैं उन्हें भारत सरकार इस बड़े अवार्ड से नवाजती है. खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले विभिन्न पुरस्कार हैं, अर्जुन पुरस्कार, एकलव्य पुरस्कार, मेजर ध्यान चंद अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार. इस लेख में राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले खिलाडियों के नाम दिए गए हैं |
विश्व में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों को भारत सरकार विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत करती है ताकि वे खेलों में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रात्साहित होते रहें. खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले विभिन्न पुरस्कार हैं, अर्जुन पुरस्कार, एकलव्य पुरस्कार, मेजर ध्यान चंद अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार |
-
यह भी पढ़े
शौर्य चक्र अवॉर्ड
राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार की राशि :-
राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा भारतीय सम्मान है. इस पुरस्कार की शुरुआत 1991–92 में हुई थी. इस पुरस्कार के विजेता को ₹7.5 लाख रुपये पुरस्कार राशि के रूप में मिलते हैं. यह पुरस्कार हर साल दिया जाता है |
राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा :-
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देश के कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया. इसमें दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया है. इसके अलावा पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी विमल कुमार को बैडमिंटन कोचिंग के लिए द्रोणाचार्य पुस्कार से सम्मानित किया गया है. वहीं क्रिकेट में पूनम यादव को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है |
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों को विभिन्न तरह के खेल पुरस्कारों से नवाजा. इस मौके पर हालांकि कुछ खिलाड़ी अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए. जिन्हें बाद में अवार्ड दिया जाएगा| राजीव गांधी खेल रत्न |
इस साल भारत सरकार ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मन राजीव गांधी खेल रत्न के लिए दिग्गज पहलवान बजरंग पुनिया और महिला पैरा-एथलीट दीपा मलिक को चुना है. बजरंग हालांकि इस सम रूस में ट्रेनिंग कर रहे हैं और इसलिए वह अवार्ड समारोह में नहीं आ पाए |
दीपा मलिक खेल रत्न हासिल करने वाली पहली महिला पैरा-एथलीट बन गई हैं. इसी के साथ दीपा इस अवार्ड को हासिल करने वाली दूसरी पैरा-एथलीट बन गई हैं. दीपा ने रियो पैरालम्पिक-2016 में शॉट पुट (गोलाफेंक) में रजत पदक हासिल किया था. इसके अलावा वह एशियाई खेलों में भालाफेंक और शॉटपुट में कांस्य जीत चुकी हैं |
दीपा सर्वोच्च खेल सम्मान पाने वाली देश की दूसरी पैरा एथलीट हैं. इससे पहले भाला फेंक एथलीट देवेंद झाझरिया को 2017 में इस सम्मान से नवाजा गया था |
इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी पूनम यादव को अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है. जडेजा इस समय भारतीय टीम के साथ विंडीज में हैं इसलिए वह पुरस्कार लेने के लिए नहीं आ पाए|
12 सदस्यीय समिति ने 17 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी की बैठक में खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश की अलग-अलग पुरस्कारों के लिए की थी. इस समिति में महिला मुक्केबाज मैरी कॉम, पूर्व फुटबाल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया, पूर्व लंबी कूद खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा, टेबल टेनिस कोच कमलेश मेहता, सर्वोच्च अदालत के पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत) मुकुंदन शर्मा, खेल सचिव राधेश्याम झुलानिया, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महा निदेशक संदीप प्रधान और टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के मुख्य कार्यकारी कमांडर राजेश राजगोपालन के नाम भी शामिल हैं |
Exam Wise Hand Writing Notes PDF Patwari Exam Notes PDF Forest Guard Notes PDF REET SST Notes PDF REET Child Development and Pedagogy PDF |
राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के विजेता की सूची :-
खिलाडी खेल वर्ष
1. विश्वनाथन आनंद – शतरंज – 1992
2. गीत सेठी – बिलियर्ड्स – 1993
3. होमी डी मोतीवाला एवं पी के गर्ग – याचिंग – 1995
4. कर्णम मल्लेश्वरी – भारोत्तोलन – 1996
5. कुंजुरानी देवी एवं लिएंडर पेस – भारोत्तोलन, लॉन टेनिस – 1997
6. सचिन तेंदुलकर – क्रिकेट – 1998
7. ज्योतिर्मयी सिकंदर – एथलेटिक्स – 1999
8. धनराज पिल्लै – हॉकी – 2000
9. पुलेला गोपीचंद – बैडमिंटन – 2001
10. अभिनव बिंद्रा – निशानेबाजी – 2002
11. अंजलि भागवत एवं K. M. बीनामोल – निशानेबाजी, एथलेटिक्स – 2003
12. अंजू बोबी जॉर्ज – एथलेटिक्स – 2004
13. राज्य वर्धन सिंह राठौर – निशानेबाजी – 2005
14. पंकज आडवाणी – बिलियर्ड्स एवं स्नूकर्स – 2006
15. मानवजीत सिंह संधू – निशानेबाजी – 2007
16. महेंद्र सिंह धोनी – क्रिकेट – 2008
17. M.C. मैरिकोम विजेंदर सिंह, सुशील कुमार – मुक्केबाजी, मुक्केबाजी,कुश्ती – 2009
18. साइना नेहवाल – बैडमिंटन – 2010
19. गगन नारंग – निशानेबाजी – 2011
20. विजय कुमार योगेश्वर दत्त – निशानेबाजी, कुश्ती – 2012
21. रंजन सोढ़ी – निशानेबाजी – 2013
22. सानिया मिर्जा – लॉन टेनिस – 2015
23. P. V. सिन्धु, दीपा कर्मकार,साक्षी मालिक और जीतू राय – बैडमिंटन,जिम्नास्टिक,कुश्ती, निशानेबाजी – 2016
24. देवेन्द्र झाझारिया, सरदार सिंह जेवलिन थ्रो, हॉकी 2017
25. विराट कोहली, मीराबाई चानू – क्रिकेट, भारोत्तोलन – 2018
26. बजरंग पुनिया – दीपा मालिक – कुश्ती, शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो – 2019
Award List Qustion Answer
Join WhatsApp Group |
Download Our Mobile App Free |
Subscribe Telegram Channel |
All Topic In One Notes Computer Notes Hindi Hand Writing Notes History Hand Writing Notes English Hand Writing Notes Geography Hand Writing Notes Arts And Culture Hand Writing Notes |