Exam Wise Imp. Question PDF Patwari GK MCQ PDF RRB NTPC GK MCQ PDF Forest Guard GK MCQ PDF Patwari Computer MCQ PDF High Court LDC GK MCQ PDF 2020 Completed Current Affairs PDF |
मानव शरीर का निर्माण, मानव शरीर सामान्य ज्ञान pdf, सामान्य ज्ञान मानव शरीर सवालों के जवाब, मानव शरीर gk, मानव शरीर प्रश्नोत्तरी, मानव शरीर प्रणाली सवाल और जवाब, मानव शरीर से संबंधित क्वेश्चन, मानव शरीर से संबंधित प्रश्न, यकृत (लीवर), वैज्ञानिकों ने मानव शरीर में एक नए अंग ‘इंटरस्टिटियम’ की खोज की, इंटरस्टिटियम, मानव शरीर के अंगो के नाम, संख्या और महत्वपूर्ण तथ्यों की सूची, रासायनिक स्तर, मानव शरीर से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों से सम्बंधित सामान्य ज्ञान, मानव शरीर की सामान्य और रोचक जानकारी,
मानव शरीर का निर्माण
मानव शरीर का निर्माण :- मानव शरीर में यकृत (लीवर) के महत्व को समझने तथा लोगो को जागरूक करने हेतु विश्व यकृत दिवस (डब्लूएलडी) हर साल 19 अप्रैल को मनाया जाता है विश्व यकृत दिवस 2018 के लिए इस वर्ष की थीम ‘Riding New Waves in Liver Diagnosis, Staging & Treatment’ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, यकृत रोग भारत में मृत्यु के 10 वें सबसे सामान्य कारणों में से एक हैं।
यकृत (लीवर) :- यकृत मानव शरीर का एक अद्वितीय अंग है। यह दूसरा सबसे बड़ा अंग है जो कुछ भी हम खाते हैं वह यकृत के माध्यम से गुजरता है। यह संक्रमण का मुकाबला करता है, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है, रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है, पाचन में मदद के लिए पित्त को रिलीज करता है। इसलिए, यकृत की देखभाल करने के लिए, स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने और प्रोटीन, अनाज, डेयरी उत्पाद, फलों, सब्जियों और वसा के संतुलित आहार का उपयोग करने की आवश्यकता होती है।
All Topic In One Notes Computer Notes Hindi Hand Writing Notes History Hand Writing Notes English Hand Writing Notes Geography Hand Writing Notes Arts And Culture Hand Writing Notes |
यह भी पढ़े :
राजस्थान के प्रमुख मेले और त्यौहार
वैज्ञानिकों ने मानव शरीर में एक नए अंग ‘इंटरस्टिटियम’ की खोज की :- मानव शरीर में एक नए अंग ‘इंटरस्टिटियम’ की खोज वैज्ञानिकों ने की है. वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि मनुष्य के शरीर में इस नई खोज की मदद से कैंसर कैसे फैलता है इसे आसानी से समझा जा सकेगा. साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में इंसान के शरीर के नए अंग के बारे में लेख प्रकाशित हुआ है. रिसर्च में ये भी दावा किया जा रहा है कि हर इंसान के शरीर में ये अंग मौजूद है.मानव शरीर में कैंसर कैसे फैलता है इस बात की जांच माउंड सिनाइ बेथ इजरायल मेडिकल सेंटर मेडिक्स के डॉ डेविड कार-लॉक और डॉ पेट्रोस बेनियास कर रहे थे जांच के दौरान उनकी नजर इस विशेष टिश्यूज पर पड़ी जिसे उन्होंने इंटरस्टिटियम का नाम दिया. इंटरस्टिटियम को शरीर के बड़े अंगों में से एक माना जा रहा है. वैज्ञानिकों का ऐसा दावा है कि इसकी मदद से कैंसर के लिए एक नए टेस्ट को डेवलप करने में मदद मिलेगी |
इंटरस्टिटियम :- यह इंसान के शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, ये सिर्फ स्कीन में ही नहीं, बल्कि फेफड़े, आंत, रक्त नलिका और मांसपेशियों के नीचे भी मिलते हैं, ये काफी लचीले होते हैं, प्रोटीन की मोटी लेयर इनके अंदर होती है. वैज्ञानिकों के अनुसार ‘इंटरस्टीशियम’ शरीर के टीशूज के बचाव का काम करते हैं |
मानव शरीर के अंगो के नाम, संख्या और महत्वपूर्ण तथ्यों की सूची :- मानव शरीर एक मानव जीव की संपूर्ण संरचना है, जिसमें एक सिर, गर्दन, धड़, दो हाथ और दो पैर होते हैं। किसी मानव के वयस्क होने तक उसका शरीर लगभग 50 ट्रिलियन कोशिकाओं, जो कि जीवन की आधारभूत इकाई हैं, से मिल कर बना होता है। इन कोशिकाओं के जीववैज्ञानिक संगठन से अंतत: पूरे शरीर की रचना होती है।
रासायनिक स्तर :- रासायनिक स्तर पर मानव शरीर विभिन्न जैव-रसायनों का संगठनात्मक तथा क्रियात्मक रूप होता है जिसमें विभिन्न तत्वों के परमाणु यौगिकों के रूप में संगठित होकर जैविक क्रियाओं को संचालित करते हैं। इन तत्वों में कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस एवं सल्फर मुख्य होते हैं, जब दो या दो से अधिक परमाणु परस्पर मिलते हैं, तो वे एक अणु की संरचना करते हैं, उदाहरणार्थ जब ऑक्सीजन के दो परमाणु परस्पर मिलते हैं, तो वे एक ऑक्सीजन का अणु बनाते हैं, जिसे O2 लिखा जाता है। एक अणु में एक से अधिक परमाणु हो तो उसे यौगिक कहते हैं। जल (H2O) एवं कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) की तरह ही कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन्स एवं लिपिड (वास) भी ऐसे यौगिक हैं
मानव शरीर से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों से सम्बंधित सामान्य ज्ञान :- हमारी 1 आंख में 12,00,000 फाइबर होते हैं। अगर आप जिंदगी भर पलक झपकने का वक्त जोड़ेंगे, तो 1.2 साल का अंधेरा मिलेगा।हमारे घरों में मौजूद धूल के ज्यादातर कण हमारी डेड स्किन के होते हैं।
आंतों में इतने बैक्टीरिया मौजूद होते हैं कि उनको निकालकर एक कॉफी मग भरा जा सकता है, आंख अकेला ऐसा मल्टीफोकस लेंस है, जो सिर्फ 2 मिली सेकेंड में एडजस्ट हो जाता है।
त्वचा में कुल 72 किलोमीटर नर्व होती है, 75 फीसदी लिवर, 80 फीसदी आंत और एक किडनी बगैर भी इंसान जिंदा रह सकता है, अगर आप जिंदगी भर पलक झपकने का वक्त जोड़ेंगे, तो 1.2 साल का अंधेरा मिलेगा।हमारे घरों में मौजूद धूल के ज्यादातर कण हमारी डेड स्किन के होते हैं, व्यक्ति खाना खाए बिना कई हफ्ते गुजार सकता है, लेकिन सोए बिना केवल 11 दिन रह सकता है, हाथ की 1 वर्ग इंच त्वचा में 72 फीट नर्व फाइबर होता है, इंसान के कान 20,000 हर्ट्ज तक की फ्रीक्वेंसी सुन सकते हैं, शरीर में दर्द350 फीट प्रति सेकेंड की रफ्तार से आगे बढ़ता है, वयस्कों के बालों को उनकी लंबाई से 25 फीसदी ज्यादा तक खींचा जा सकता है, जिस हाथ से आप लिखते हैं, उसकी उंगलियों के नाखून ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं, मानव शरीर में 3-4 दिन में नई स्टमक (पेट) लाइनिंग बनने लगती है, नवजात शिशु एक मिनट में 60 बार सांस लेता है। किशोर 20 बार और युवा केवल सोलह बार, जब कोई मनुष्य छींकता है तो बाहर निकलने वाली हवा का वेग 160 किलोमीटर प्रति घंटा होता है मतलब एक्प्रेस गा़डी़ से भी अधिक स्पीड़, किसी भी दुर्घटना होने पर हड्डियाँ ही सबसे अधिक टूटती हैं, पर जबड़े की हड्डी बड़ी मजबूत होती है। वह लगभग 280 किलो वजन भी सहन कर सकती है, एक स्वस्थ युवा शरीर का मस्तिष्क 20 वाट विद्युत पैदा कर सकता है, जब एक नवजात शिशु रोता है तो उसके आंसू नहीं आते क्यों कि तब तक उसकी अश्रुग्रंथियाँ विकसित नहीं होती है, हमें हँसाने के लिए 17 स्नायुं का प्रयोग करना पड़ता है जबकि रोने के लिए 43 स्नायु काम में लेने पड़ते हैं।
हमारे शरीर में लोहा भी होता है इतना कि एक शरीर से प्राप्त लोहे से एक इंच की कील भी तैयार की जा सकती है, शरीर में एपेंडिक्स कशेरुका की बेकार हुई पूंछ कानों में कुलबुलाने वाली मांसपेशियां आदि किसी काम नहीं आते हैं, खाना खाते समय जो अतिरिक्त हवा पेट में चली जाती है वह डकार बन कर वह आवाज करती है। कई लोग जम्हाई बड़ी आवाज़ के साथ लेते हैं।जब शरीर को पूरी आक्सीजन नहीं मिलती है तो जम्हाई ले कर शरीर में वह आक्सीजन की कमी पूरी की जाती है।हमारे पेट में हवा, पानी होते हैं जो गुड गुड आवाज करते रहते हैं इन्हें स्टोमेक ग्राउल कहा जाता है, हिचकी भी एक बाडी नाईस है। डायफाम में यानी मध्य पट में तनाव की वजह से हिचकी आती है या एक मसल होती है जो फेफडों की हवा को बाहर भीतर भेजती है जब किसी कारण यह प्रोसेस रुक जाता है तो भीतर की हवा बाहर आने के लिए धक्का देती है तो ठिक्क की आवाज आती है, एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में 206 हड्डियाँ होती हैं जबकि बच्चे के शरीर में 300 हड्डियाँ होती हैं (क्योंकि उनमें से कुछ गल जाती हैं और कुछ आपस में मिल जाती हैं), मनुष्य के शरीर में सबसे छोटी हड्डी स्टेप्स या स्टिरुप होती है जो कि कान के बीच में होती है तथा जिसकी लंबाई लगभग 11 इंच (.28 से.मी.) होती है।
मनुष्य के शरीर में मोटोर न्यूरोन्स सबसे लंबी सेल होती है जो कि रीढ़ की हड्डी से शुरू होकर पैर के टखने तक जाती है और जिसकी लंबाई 4.5 फुट (1.37 मीटर) तक हो सकती है।
मनुष्य की जाँघों की हड्डियाँ कंक्रीट से भी अधिक मजबूत होती हैं, मनुष्य की आँखों का आकार जन्म से लेकर मृत्यु तक एक ही रहता है जबकि नाक और कान के आकार हमेशा बढ़ते रहते हैं, आदमी एक साल में औसतन 62,05,000 बार पलकें झपकाता है, खाए गए भोजन को पचने में लगभग 12 घण्टे लगते हैं, मनुष्य के जबड़ों की पेशियाँ दाढ़ों में 200 पौंड (90.8 कि.ग्रा.) के बराबर शक्ति उत्पन्न करती हैं, अभी तक प्राप्त आँकड़ों के अनुसार सबसे भारी मानव मस्तिष्क का वजन 5 पौंड 1.1 औंस. (2.3 कि.ग्रा..) पाया गया है, एक सामान्य मनुष्य अपने पूरे जीवनकाल में भूमध्य रेखा के पाँच बार चक्कर लगाने जितना चलता है, मनुष्य की मृत्यु हो जाने के बाद भी बाल और नाखून बढ़ते ही रहते हैं, मनुष्य की चमड़ी के भीतर लगभग45 मील (72 कि.मी.) लंबी तंत्रिकाएँ (नसें) होती हैं।
मानव शरीर की सामान्य और रोचक जानकारी :- मानव शरीर की सामान्य जानकारी भी इतनी रोचक व मजेदार है जिसको पढ़कर खुद अचम्भित रह जाओगें। साथ ही मानव शरीर के बारे में अनेक प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर पूछे जाते है। तो आइये जानते है मानव शरीर की महत्वपूर्ण जानकारी–
1) वस्यक व्यक्तियों में अस्थियों की संख्या : 206
2) खोपड़ी में अस्थियां : 28
3) कशेरुकाओ की संख्या : 33
4) पसलियों की संख्या : 24
5) गर्दन में कशेरुकाएं : 7
6) श्वसन गति : 16 बार प्रति मिनिट
7) हृदय गति : 72 बार प्रति मिनिट
8) दंत सूत्र : 2:1:2:3
9) रक्तदाव : 120/80
10) शरीर का तापमान : 37 डीग्री 98.4 फ़ारेनहाइट
11) लाल रक्त कणिकाओं की आयु : 120 दिन
12) श्वेत रक्त कणिकाओ की आयु : 1 से 3 दिन
13) चेहरे की अस्थियां : 14
14) जत्रुक की संख्या : 2
15) हथेली की अस्थियां : 14
16) पंजे की अस्थियां : 5
17) ह्दय की दो धड़कनों के बीच का समय : 0.8 से.
18) एक श्वास में खीची गई वायु : 500 मि.मी.
19) सुनने की क्षमता : 20 से 120 डेसीबल
20) कुल दांत : 32
21) दूध के दांतों की संख्या : 20
22) अक्ल दाढ निकलने की आयु : 17 से 25 वर्ष
23) शरीर में अमीनों अम्ल की संख्या : 22
24) शरीर में तत्वों की संखया : 24
25) शरीर में रक्त की मात्रा : 5 से 6 लीटर (शरीर के भार का 7 प्रतिशत)
26) शरीर में पानी की मात्रा : 70 प्रतिशत
27) रक्त का PH मान : 7.4
28) ह्दय का भार : 300 ग्राम
29) महिलाओं के ह्दय का भार : 250 ग्राम
30) रक्त संचारण में लगने वाला समय : 22 से.
31) छोटी आंत की लंबाई : 22 फीट
32) शरीर में पानी की मात्रा : 22 लीटर
33) मष्तिष्क का भार : 1380 ग्राम
34) महिलाओं के मष्तिष्क का भार : 1250 ग्राम
35) गुणसूत्रों की संख्या : 23 जोड़े
36) जीन्स की संख्या : 97 अरब
General Science Notes |
आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको राजस्थान की बोलियां की संपूर्ण जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से आपको मिल गई अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगे तो आप इस पोस्ट को जरूर अपने दोस्तों के साथ शेयर करना
Join WhatsApp Group |
Download Our Mobile App Free |
Subscribe Telegram Channel |
Leave a Reply