Indira Gandhi Shanti Puraskar

indira gandhi shanti puraskar , इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार , indira gandhi parmanu anusandhan kendra , gandhi shanti puraskar 2018 , gandhi shanti puraskar 2018 , indira gandhi shanti puraskar list , antarrashtriya gandhi shanti puraskar ,

Indira Gandhi Shanti Puraskar

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार क्या है , इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार उन विजेताओ को दिया जाता है , इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार की राशि कितनी है , अब तक के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं की सूची ,

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार क्या है :-
इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में दिया जाता है। 1984 में उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी स्मृति में स्थापित ‘इंदिरा गांधी मेमोरिल ट्रस्ट’ द्वारा वर्ष 1986 से ‘इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार’ प्रति वर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति को प्रदान किया जाता है जिसने समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान किया हो।

Advertisements

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार उन विजेताओ को दिया जाता है :-
दिल्ली बेस्ड थिंक टैंक विज्ञान व पर्यावण केंद्र को इंदिरा गाँधी शांति, निशस्त्रीकरण व विकास पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया जायेगा, यह पुरस्कार इस केंद्र को पर्यावरण शिक्षा तथा सुरक्षा में योगदान के लिए दिया जा रहा है। विज्ञान व पर्यावरण केंद्र पर्यावरण सुरक्षा के लिए जन-जागरूकता फैलाने में काफी सफल रहा है। इस संगठन को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय जूरी द्वारा इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया।
यह एक गैर-लाभकारी जन हित अनुसन्धान व समर्थन संगठन है, यह नई दिल्ली में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1990 में अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में की गयी थी। यह संगठन भारत में पर्यावरण सम्बन्धी मुद्दों, जलवायु परिवर्तन तथा नीति निर्माण इत्यादि के लिए कार्य करता है। यह संगठन मुख्य रूप से इन मुद्दों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने का प्रयास करता है।

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार की राशि कितनी है :-
आज की इस पोस्ट में हम आपको इस पुरस्कार के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हुए अब तक के इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले विजेताओं की सूची से भी अवगत कराएंगे।
फ्रेंड्स, जैसे कि हमने जाना – इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनकी स्मृति में इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना की गई। दोस्तों जैसे कि यह पुरस्कार एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है इसलिए यह ट्रस्ट प्रतिवर्ष इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार के लिए दुनिया के किसी ऐसे इंसान या ऐसी संस्था को चुनती है जिसने समाज सेवा, निरस्त्रीकरण तथा विकास के कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
इस पुरस्कार के अंतर्गत विजेता को ₹2500000 नगद एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है |

अब तक के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं की सूची :-
1) 1987 – मिखाइल गोर्बाचोफ ( पूर्व सोवियत संघ नेता )
2) 1988 – ग्रो हार्लेम ब्रंड्टलैंड ( नार्वे की पूर्व प्रधानमंत्री )
3) 1989 – यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रेंस फंड )
4) 1990 – सैम नुजोमा ( नमीबिया के प्रथम राष्ट्रपति )
5) 1991 – राजीव गाँधी (भारत के पूर्व प्रधानमंत्री [मरणोपरांत )
6) 1992 – साबुरो ओकिता ( जापान के अर्थशास्त्री )
7) 1993 – वाक्लाव हावेल चेक गणराज्य ( प्रथम चेक गणराज्य के राष्ट्रपति )
8) 1994 – ट्रेवोर हडलेस्टन ( रंगभेद के विरुद्ध कार्य करने के लिये )
9) 1995 – ओलुसेगुन ओबासान्जो ( नाइजीरिया नाइजीरिया के 12वें राष्ट्रपति )
10) 1996 – मेडिसिन्स सांस फ्रंटियर्स ( स्वयंसेवी संस्था )
11) 1997 – जिमी कार्टर संयुक्त राज्य अमेरिका ( संयुक्त राज्य अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति )
12) 1998 – मोहम्मद युनुस ( बांग्लादेश ग्राणीण बैंक के संस्थापक )
13) 1999 – एम एस स्वामीनाथन ( भारतीय कृषि वैज्ञानिक )
14) 2000 – मेरी रोबिंसन ( आयरलैंड की 7वीं राष्ट्रपति )
15) 2001 – सदाको ओगाटा ( पूर्व – शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त )
16) 2002 – श्रीदत्त रामफल ( राष्ट्रकुल के द्वितीय महासचिव )
17) 2003 – कोफी अन्नान घाना ( संयुक्त राष्ट्रसंघ के 7वें महासचिव )
18) 2004- महाचक्री सिरिनधोर्न ( थाईलैंड की राजकुमारी )
19) 2005 – हामिद करज़ई ( अफगानिस्तान के प्रथम राष्ट्रपति )
20) 2006 – वंगारी मथाई कीनिया ( पर्यावरण और राजनीतिक कार्यकर्ता )
21) 2007 – बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन संयुक्त राज्य अमेरिका ( परोपकारी संस्था )
22) 2008 – मोहम्मद अलबारदेई मिस्र ( अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण )
23) 2009 – शेख हसीना ( बांग्लादेश की प्रधानमंत्री )
24) 2010 – लुइस इनासिनो लुला ड सिल्वा ( ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति )
25) 2011 – इला भट्ट ( सेवा (SEWA) की संस्थापक )
26) 2012 – एलन जॉनसन सरलीफ ( लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति )
27) 2013 – एंजेला मर्केल ( जर्मनी की चांसलर )
28) 2014 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन )
29) 2015 – संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (UNHCR) कार्यालय
30) 2016 – पुरस्कार नहीं दिया गया
31) 2017 – डॉ. मनमोहन सिंह ( भारत के पूर्व प्रधानमंत्री )
32) 2018 – सेंटर फॉर साइंस एण्ड एनवायरमेंट ( सेंटर फॉर साइंस एण्ड एनवायरमेंट )

Award List Qustion Answer

Leave a Comment

App