Gandhi Shanti Puraskar

Gandhi Shanti Puraskar , गांधी शांति पुरस्कार क्या है , गांधी शांति पुरस्कार उन विजेताओ को दिया जाता है , गांधी शांति पुरस्कार की राशि कितनी होती है , अब तक के गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं की सूची , Gandhi Shanti Puraskar ,

Gandhi Shanti Puraskar

गांधी शांति पुरस्कार क्या है :-
भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है। गांधी जी के शांति सिद्धांतों को श्रद्धांजलि स्वरूप, भारत सरकार ने यह पुरस्कार 1995 में उनके 125 वें जन्म-दिवस पर आरंभ किया था। यह वार्षिक पुरस्कार उन व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है, जिन्होंने सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक बदलावों को अहिंसा एवं अन्य गांधीवादी तरीकों द्वारा प्राप्त किया है। पुरस्कार में १ करोड़ रुपये की धनराशि, प्रशस्तिपत्र और एक उत्तरीय दी जाती है। यह सभी राष्ट्रों, जातियों, लिंग के लोगों के लिए खुला है। प्रथम गाँधी शांति पुरस्कार 1995 में तंजानिया के प्रथम राष्ट्रपति के जूलियस नायरेरे को प्रदान किया गया था। 2009 में यह पुरस्कार द चिल्ड्रेन्स लीगल सेंटर को दुनिया भर में बाल मानवाधिकार को बढ़ावा देने के लिए दिया गया।

गांधी शांति पुरस्कार उन विजेताओ को दिया जाता है :-
सरकार ने बुधवार को 2015 से 2018 तक के गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की। इस पुरस्कार से अंतिम बार वर्ष 2014 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को सम्मानित किया गया था। सरकार ने हालांकि 2014 के बाद से इस पुरस्कार से किसी को सम्मानित नहीं किया था। यह पुरस्कार अहिंसा और अन्य गांधीवादी तरीकों से सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक परिवर्तन में योगदान के लिए लोगों और संस्थानों को दिया जाता है।
मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वर्ष 2015 के लिए कन्याकुमारी के विवेकानंद केन्द्र, 2016 के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन और सुलभ इंटरनेशनल को संयुक्त रूप से, 2017 के लिए एकई अभियान ट्रस्ट और 2018 के लिए कुष्ठरोग उन्मूलन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदभावना दूत योहेई ससाकावा को इस पुरस्कार से नवाजा गया है।
इन पुरस्कारों के विजेताओं का फैसला एक ज्यूरी ने किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे तथा लालकृष्ण आडवाणी शामिल थे। यह पुरस्कार महात्मा गांधी की 125वीं जयन्ती के मौके पर वर्ष 1995 में शुरू हुआ था। इसके तहत एक करोड़ रुपये, एक प्रशस्ति पत्र, एक बैज और हस्तशिल्प की एक वस्तु दी जाती है।

Advertisements

गांधी शांति पुरस्कार की राशि कितनी होती है :-
भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है। गांधी जी के शांति सिद्धांतों को श्रद्धांजलि स्वरूप, भारत सरकार ने यह पुरस्कार 1995 में उनके 125 वें जन्म-दिवस पर आरंभ किया था। यह वार्षिक पुरस्कार उन व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है, जिन्होंने सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक बदलावों को अहिंसा एवं अन्य गांधीवादी तरीकों द्वारा प्राप्त किया है। पुरस्कार में 1 करोड़ रुपये की धनराशि, प्रशस्तिपत्र और एक उत्तरीय दी जाती है। यह सभी राष्ट्रों, जातियों, लिंग के लोगों के लिए खुला है। प्रथम गाँधी शांति पुरस्कार 1995 में तंजानिया के प्रथम राष्ट्रपति के जूलियस नायरेरे को प्रदान किया गया था। 2009 में यह पुरस्कार द चिल्ड्रेन्स लीगल सेंटर को दुनिया भर में बाल मानवाधिकार को बढ़ावा देने के लिए दिया गया।

अब तक के गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं की सूची :-
1) 1995 – जूलियस नायरेरे ( तंजानिया के प्रथम राष्ट्रपति )
2) 1996 – ए टी अरियारत्ने ( सर्वोदय श्रमदान आंदोलन के संस्थापक )
3) 1997 – गेर्हार्ड फिशर ( कोढ़ एवं पोलियो पर शोध के लिए प्रसिद्ध )
4 1998 – रामकृष्ण मिशन ( स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित )
5) 1999 – बाबा आम्टे ( समाज सेवक )
6) 2000 – नेल्सन मंडेला (सह-प्राप्तकर्ता दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति (भूतपूर्व)
7) 2000 – ग्रामीण बैंक (सह-प्राप्तकर्ता) मुहम्मद यूनुस द्वारा स्थापित
8) 2001 – जॉन ह्यूम ( उत्तरी आयरिश राजनीतिज्ञ )
9) 2002 – भारतीय विद्या भवन ( भारतीय संस्कृति को समर्पित शैक्षिक ट्रस्ट)
10) 2003 – वैक्लेव हैवेल (चेकोस्लोवाकिया के अंतिम और चेक गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति )
11) 2004 – कोरेट्टा स्कॉट किंग ( मार्टिन लूथर किंग की विधवा )
12) 2005 – डेस्मंड टूटू ( दक्षिण अफ़्रीका के क्लेरिक एवं सक्रिय )
13) 2013 – चंडीप्रसाद भट्ट (पर्यावरणवादी और समाजिक कार्यकर्ता )
14) 2014 – इसरो ( भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन )
15) 2016 – अक्षय पात्र फाउंडेशन ( अक्षय पात्र फाउंडेशन को देशभर में बच्चों सुलभ इंटरनेशनल (संयुक्त) को मिड डे मील वितरण और सुलभ इंटरनेशनल को सिर पर मैला ढोने से मुक्ति दिलाने )
16) 2017 – एकई अभियान ट्रस्ट ( आदिवासी व ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार के लिए )
17) 2018 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के ( कुष्ठरोग उन्मूलन में योगदान के लिए सद्भावना दूत योहेई ) |

Award List Qustion Answer

Leave a Comment

App