भारत के प्रमुख बंदरगाह की सूची

भारत के प्रमुख बंदरगाह की सूची, मुंबई बंदरगाह, न्हावाशेवा बंदरगाह (जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह), कांडला बंदरगाह, मुर्मुगाव बंदरगाह, न्यू मंगलोर, कोलकाता- हल्दिया बंदरगाह, पारादीप, विशाखापट्टनम बंदरगाह, एन्नौर बंदरगाह, चेन्नई बंदरगाह, कोचीन बंदरगाह, पोर्टब्लेयर बंदरगाह,

भारत के प्रमुख बंदरगाह की सूची

भारत के प्रमुख बंदरगाह की सूची :-
1.) मुंबई बंदरगाह
2.) न्हावाशेवा बंदरगाह (जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह)
3.) कांडला बंदरगाह
4.) मुर्मुगाव बंदरगाह
5.) न्यू मंगलोर
6.) कोलकाता- हल्दिया बंदरगाह
7.) पारादीप
8.) विशाखापट्टनम बंदरगाह
9.) एन्नौर बंदरगाह
10.) चेन्नई बंदरगाह
11.) तूतीकोरिन बंदरगाह
12.) कोचीन बंदरगाह
13.) पोर्टब्लेयर बंदरगाह

मुंबई बंदरगाह :- मुंबई बंदरगाह महाराष्ट्र राज्य में स्थित है | यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है, यहाँ पर सर्वाधिक व्यापार किया जाता है |

Advertisements

यह भी पढ़े :
नगरीकरण विकास क्या है

न्हावाशेवा बंदरगाह (जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह) :- यह एक कृत्रिम बंदरगाह है, यह महाराष्ट्र राज्य में स्थित है, इसका निर्माण मुंबई बंदरगाह के भार को कम करने के लिए किया गया है |

कांडला बंदरगाह :- यह भारत के गुजरात राज्य में स्थित है, यह गुजरात में कच्छ की खाड़ी में स्थित है | इस बंदरगाह में मुख्य रूप से वस्तुओं का आयात किया जाता है |

मुर्मुगाव बंदरगाह :- यह बंदरगाह गोवा राज्य में स्थित है, ईरान को लौह अयस्क का निर्यात इसी बंदरगाह से किया जाता है | इसकी स्थिति जुआरी नदी पर है |

न्यू मंगलोर :- न्यू मंगलोर कर्नाटक का सबसे बड़ा बंदरगाह है | अरब देशों में लौह अयस्क का निर्यात इसी बंदरगाह से किया जाता है |

कोलकाता- हल्दिया बंदरगाह :- कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के तट पर स्थित है | इसका सहायक बंदरगाह हल्दिया है जोकि समुद्र तट पर स्थित है |

पारादीप :- भारत के झारखण्ड और ओडिशा राज्य का लौहअयस्क जापान को इसी बंदरगाह से किया जाता है | पारादीप बंदरगाह उड़ीसा राज्य में स्थित है |

विशाखापट्टनम बंदरगाह :- विशाखापट्टनम बंदरगाह आंध्र प्रदेश में स्थित है, यह प्राकृतिक बंदरगाह है | यहाँ पर डाल्फिन नोज नामक एक पहाड़ी है, जिसके कारण समुद्र की तेज लहरें जलयानों से नहीं टकरा पाती है |

एन्नौर बंदरगाह :- एन्नौर बंदरगाह भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है | इसका निर्माण चेन्नई बंदरगाह का भार कम करने के लिए किया गया है | यह देश का पहला कम्प्यूटराइज बंदरगाह है |

चेन्नई बंदरगाह :- यह देश का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह है | चेन्नई बंदरगाह तमिलनाडु राज्य में स्थित है |
तूतीकोरिन बंदरगाह :- तूतीकोरिन बंदरगाह तमिलनाडु राज्य में स्थित है | यहाँ पर समुद्र तट कम गहरा है, इसलिए जलयान पांच किलोमीटर दूर ही रोक दिए जाते है |

कोचीन बंदरगाह :- कोचीन बंदरगाह भारतीय राज्य केरल के एर्नाकुलम जिले में स्थित है, यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है

पोर्टब्लेयर बंदरगाह :- पोर्टब्लेयर बंदरगाह केंद्रशासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप पर स्थित है | यह भारत का 13 वां प्रमुख बंदरगाह है |

Rajasthan History Notes

आज हम इस पोस्ट के माध्म से आपको भारत के प्रमुख बंदरगाह की सूची की संपूर्ण जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से आपको मिल गई  अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगे तो आप इस पोस्ट को जरूर अपने दोस्तों के साथ शेयर करना

Leave a Comment