भारत के केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विभाग , भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल , रत के केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अधिनियम , भारत के केंद्रीय मंत्रिपरिषद की श्रेणी , भारत के केंद्रीय मंत्रिपरिषद के कैबिनेट मंत्री ,
भारत के केंद्रीय मंत्रिपरिषद के प्रमुख विभाग
भारत के केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विभाग :-
श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री और निम्नलिखित के भी प्रभारी
कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय
परमाणु ऊर्जा विभाग
अंतरिक्ष विभाग और
सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे तथा
किसी मंत्री को आबंटित नहीं किये गए सभी अन्य विभाग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसके साथ ही उनके दूसरे कार्यकाल में 24 कैबिनेट मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली जिसमें राजनाथ सिंह और अमित शाह के अलावा पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर शामिल हैं। मोदी मंत्रीमंडल में कुल 24 कैबिनेट मंत्रियों के अलावा 09 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ ली है। यहां देखें- मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले सांसदों की पूरी सूची।
यह भी पढ़े :
भारत के प्रमुख खेल पुरस्कार
भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल :-
केन्द्रीय मंत्रिमंडल, भारत गणराज्य में कार्यकारी अधिकार का प्रयोग करता हैं। इस में वरिष्ठ मंत्री (केबिनेट मंत्री) सम्मिलित होते हैं जिनका नेतृत्व प्रधानमंत्री करते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल नामक एक छोटी कार्यकारी निकाय, भारत में सर्वोच्च निर्णय लेने की संस्था हैं। केवल प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्री ही कैबिनेट के सदस्य होते हैं। भारत में सबसे वरिष्ठ सिविल सेवक, कैबिनेट सचिव, कैबिनेट सचिवालय का नेतृत्व करते हैं, तथा मंत्रियों की परिषद को प्रशासनिक सहायता प्रदान करते हैं। राज्य मंत्रियों को अपने काम में कैबिनेट मंत्रियों की सहायता के साथ काम सौंपा गया हैं। यह सूची भारत के केन्द्रीय मंत्रियों की सूची है जिसे नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सत्रहवीं लोकसभा के गठन के बाद 2019 में चुना गया है।
भारत के केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अधिनियम :-
सामूहिक रूप से मंत्रियों की परिषद भारतीय संसद के निचले सदन (लोक सभा) को जवाबदेह हैं। भारतीय संविधान के अनुसार, मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या लोक सभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15% से अधिक नहीं होनी चाहिए। हर मंत्री को संसद का सदस्य होना आवश्यक हैं जो मंत्री संसद के निचले अथवा ऊपरी सदन का लगातार ६ महीनों तक सदस्य नहीं, उससे तुरंत उसका मंत्री पद छीन लिया जाएगा।
भारत के केंद्रीय मंत्रिपरिषद की श्रेणी :-
मंत्रियों की तीन श्रेणियाँ हैं, जो रैंक के अवरोही क्रम इस प्रकार हैं
कैबिनेट मंत्री – कैबिनेट के सदस्य मंत्रालय का नेतृत्वा करने वाले
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) – कनिष्ठ मंत्री जो कैबिनेट मंत्री को रिपोर्ट नहीं करते हैं
राज्य मंत्री (MoS) – कनिष्ठ मंत्री जो कैबिनेट मंत्री को रिपोर्ट करते हैं आमतौर पर उसी मंत्रालय में एक विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाती हैं |
भारत के केंद्रीय मंत्रिपरिषद के कैबिनेट मंत्री :-
1) श्री राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्री
2) श्री अमित शाह – गृह मंत्री
3) श्री नितिन जयराम गडकरी – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री और
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री
4) श्री डी. वी. सदानंद गौड़ा – रसायन और उर्वरक मंत्री
5) श्रीमती निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्री; और
कॉरपोरेट कार्य मंत्री
6) श्री रामविलास पासवान उपभोक्ता मामले – खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री
7) श्री नरेंद्र सिंह तोमर – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री – ग्रामीण विकास मंत्री और
पंचायती राज मंत्री
8 ) श्री रवि शंकर प्रसाद – विधि और न्याय मंत्री – संचार मंत्री और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
9) श्रीमति हरसिमरत कौर बादल – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
10) श्री थावर चंद गहलोत सामाजिक – न्याय और अधिकारिता मंत्री
11) डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर – विदेश मंत्री
12) श्री रमेश पोखरियाल निशंक – मानव संसाधन विकास मंत्री
13) श्री अर्जुन मुंडा – जनजातीय कार्य मंत्री
14) श्रीमती स्मृति ज़ुबिन ईरानी – महिला और बाल विकास मंत्री; और
वस्त्र मंत्री
15) डॉ. हर्ष वर्धन – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री;
विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्री; और
पृथ्वी विज्ञान मंत्री
16) श्री प्रकाश जावड़ेकर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री – और सूचना और प्रसारण मंत्री
17) श्री पीयूष गोयल रेल मंत्री – और वाणिज्य और उद्योग मंत्री
18) श्री धर्मेंद्र प्रधान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री – और इस्पात मंत्री
19) श्री मुख्तार अब्बास नकवी – अल्पसंख्यक कार्य मंत्री
20) श्री प्रहलाद जोशी – संसदीय कार्य मंत्री – कोयला मंत्री और
खान मंत्री
21)डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय – कौशल विकास और उघमशीलता मंत्री
22) श्री अरविंद गणपत सावंत- भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्री
23) श्री गिरिराज सिंह – मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री
24) श्री गजेंद्र सिंह शेखावत – जल शक्ति मंत्री
भारत के राज्य मंत्री :-
1) श्री संतोष कुमार गंगवार – श्रम और रोजगार मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
2) श्री राव इंद्रजीत सिंह – सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री और योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री
3) श्री श्रीपद येसो नाइक – आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी
रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
4) डॉ. जितेंद्र सिंह – उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री परमाणु उर्जा विभाग में राज्य मंत्री अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
5) श्री किरेन रिजिजू – युवक कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री और
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
6) श्री प्रहलाद सिंह पटेल – संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री
7) श्री राज कुमार सिंह – विघुत मंत्रालय के राज्य मंत्री – नवीन और नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री – कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय में राज्य मंत्री
8) श्री हरदीप सिंह पुरी – आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री – नागर विमानन मंत्रालय के राज्य मंत्री – वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
9) श्री मनसुख मांडविया – पोत परिवहन मंत्रालय के राज्य मंत्री – रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री |
General Notes |
Join WhatsApp Group |
Download Our Mobile App Free |
Subscribe Telegram Channel |
Computer Notes
Hindi Hand Writing Notes History Hand Writing Notes English Hand Writing Notes Geography Hand Writing Notes Arts And Culture Hand Writing Notes |
Patwari GK MCQ PDF
REET MCQ PDF Forest Guard GK MCQ PDF Patwari Computer MCQ PDF High Court LDC GK MCQ PDF 2020 Completed Current Affairs PDF |
REET Hand Writing Notes PDF
PTET Hand Writing Notes PDF Forest Guard Hand Writing PDF Agriculture Supervisor Notes PDF PTET Hand Writing Notes PDF |
Leave a Reply