7 December से सम्बंधित भारत और विश्व की ऐतिहासिक व प्रमुख घटनायें
Point :- 7 December से सम्बंधित भारत और विश्व की ऐतिहासिक व प्रमुख घटनायें
A) 7 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार :-
7 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 341वॉ (लीप वर्ष मे 342 वॉ) दिन है। साल में अभी और 24 दिन बाकी है।
B) 7 दिसंबर का पंचांग
हिन्दू पंचांग में हिन्दू तिथियां बताई जाती हैं। अगर आप भी आज कोई शुभ कार्य करने वाले है, तो उससे पहले शुभ मुहूर्त, तिथि व नक्षत्र आदि जानना आवश्यक होता हैं, ताकि काम में कोई अड़चन न आएं। इस हिन्दू पंचांग स्टोरी में जानिए 7 दिसंबर 2018, शुक्रवार का पंचांग- 7 दिसंबर 2018 (शुक्रवार) सूर्योदय – 06:33 सूर्यास्त – 05:49 चन्द्रोदय – चंद्रोदय नहीं है चन्द्रास्त – 06:04 माह – मार्गशीर्ष पक्ष – कृष्ण पक्ष तिथि – अमावस्या – 12:50 नक्षत्र – ज्येष्ठा – 06:07 से तक रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा सूर्य राशि – वृश्चिक चंद्र राशि – धनु राहुकाल – 10:54 से 12:12 तक (राहु काल में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं) शुभ मुहूर्त – सुबह 11:51 से 12:34 तक अभिजीत मुहूर्त – 11:49 से 12:34 तक द्रिक अयन – दक्षिणायण वैदिक अयन – दक्षिणायण द्रिक ऋतु – हेमन्त वैदिक ऋतु – हेमन्त |
C) 7 दिसंबर को प्रमुख दिवस :-
1) सशस्त्र बलों का झंडा दिवस,
2) अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस
7 December से सम्बंधित भारत और विश्व की ऐतिहासिक व प्रमुख घटनायें
D) 7 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति की सूची :-
1) 1954 – अर्जुन राम मेघवाल – एक भारतीय राजनेता हैं।
2) 1879 – जतीन्द्रनाथ मुखर्जी – भारतीय क्रांतिकारी
3) 1889 – राधाकमल मुखर्जी – आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान।
E) 7 दिसंबर को हुए निधन :-
1) 2003 – बेगम आबिदा अहमद – भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी।
2) 1782 – हैदर अली – 18वीं शताब्दी के मध्य एक वीर योद्धा था, जो अपनी योग्यता और क़ाबलियत के बल पर मैसूर का शासक बन गया।
F) 7 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-
1995 – दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता प्रभावी।
2001 – कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 – तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड 2002 बनीं।
2004 – हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
2007 – यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकि कारणों से स्थगित।
2008 – हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्ख़ास्त किया। भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का ख़िताब जीता।
1941 – दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जापानी वायुसेना ने हवाई के पर्ल हार्बर स्थित अमरीकी नौसैनिक अड्डे पर अचानक हमला कर दिया और ब्रिटेन और अमरीका के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा कर दी जापानी बमवर्षक विमानों ने अमरीकी जंगी जहाज़ों विमानों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था |
1949 – भारतीय सशस्त्र बल फ्लैग डे मनाया जाता है |
2001- तालिबान शासन ने कंधार का अपना गढ़ छोड़ दिया और इस तरह अफ़ग़ानिस्तान में 61 दिन की लड़ाई के अंत की शुरुआत हुई अफ़ग़ानिस्तान के नए अंतरिम प्रशासन के प्रमुख हामिद करज़ई और तालेबान शासन के बीच हुए समझौते के आधार पर ही कट्टरपंथी तालेबान अपने धार्मिक गढ़ कंधार को छोड़ने के लिए तैयार हुए थे |
G) 7 दिसंबर की तारीख साल का 341वां दिन होती है इतिहास का खास दिन :-
1949 – 7 दिसंबर के दिन को भारत में झंडा दिवस यानि Flag Day के तौर पर मनाने का ऐलान हुआ इसके तहत सेनाओं के टोकन झंडे खरीदकर जनता आर्थिक रूप से अपना योगदान दे सकती थी. 1993 में इसे सशस्त्र सेना इंडा दिवस में तब्दील कर दिया गया |
1917 – अमेरिका प्रथम विश्व युद्ध का हिस्सा बना और उसने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमला किया |
1941 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज ही के दिन जापान ने अमेरिका के पर्ल हार्बर पर मशहूर हवाई हमला किया. अचानक हुए इस हमले में 2 हजार से ज्यादा लोगों की जानें गईं. इस हमले के बाद अमेरिका दूसरे विश्व युद्ध में कूद पड़ा |
1971 – पाकिस्तान में राष्ट्रपति याहया खान ने गठबंधन सरकार बनाने का ऐलान किया जिसमें नुरुल अमीन पीएम तो जुल्फीकार अली भुट्टो उप-प्रधानमंत्री बने |
1972 – आखिरी अपोलो मिशन Apollo 17 को लॉन्च किया गया. ये मिशन चांद के लिए था. मिशन के दौरान क्रू ने The Blue Marble नाम की मशहूर तस्वीर ली |
1988 – अरमिनिया में आए जबर्दस्त भूकंप ने करीब 50 हजार लोगों की जान ली जबकि 1 लाख से ज्यादा घायल हो गए |
2001 – तालिबान ने कई दिनों तक चली लड़ाई के बाद अफगानिस्तान के कांधार पर कब्जा छोड़ा अमेरिकी सेना को बड़ी कामयाबी मिली |
1936 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जैक फ्लिंगटन लगातार चार टेस्ट पारियों में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने. इनमें से 3 शतक दक्षिण अफ्रीका और 1 इंग्लैंड के खिलाफ आया |
1992 में आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीकी धरती पर पहली बार कोई वनडे मैच खेला गया रंगभेद की नीति की वजह से दक्षिण अफ्रीका पर बैन लगा था जो कि हटाया गया. ये वनडे भारत और मेजबान टीम के बीच हुआ. दक्षिण अफ्रीका ने ये मुकाबला जीता. इसी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कैपलर वैसल्स पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्हें वीडियो अंपायर द्वारा आउट दिया गया
H) 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस क्यों मान्य जाता है :-
प्रत्येक वर्ष 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पूरे मुल्क में मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश के प्रति शहीद होने वाले सैनिकों तथा वर्तमान समय में देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करना है इस दिवस पर भारतीय सशस्त्र सेना कर्मियों के कल्याण हेतु भारतीय जनता द्वारा दिए जाने वाला अनुदान भी उनके प्रति समर्पित किया जाता है यह दिवस सन 1949 से पूरे मुल्क में 7 दिसंबर से मनाया जा रहा है लेकिन तब इसे झंडा दिवस के रुप में मनाया जाता था सन् 1993 से इसका नाम सशस्त्र सेना झंडा दिवस कर दिया गया झंडा हमारे देश की शान है जिसके लिए भारत के कई वीर अपनी कुर्बानी देकर इसके सम्मान की रक्षा की है। इतिहासकार लिखते है की 1929 के कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन के बाद महात्मा गांधी ने देश की जनता से आह्वाहन किया कि चाहे हम कुर्बान भले हो जाए लेकिन देश का झंडा झुकना नहीं चाहिए इतिहासकार बताते हैं कि अंग्रेजों की गोलियां खाते हुए भारतीय नागरिक अपने हाथों में देश का झंडा तिरंगा लेकर कुर्बान हुए लेकिन उन्होंने तिरंगे को जमीन पर नहीं गिरने दिया और उसके आन बान शान की रक्षा में अपने प्राण त्याग दिए झंडा हमारी एकता और संप्रभुता का प्रतीक है झंडा दिवस के अवसर पर छोटे-छोटे झंडे लोगों के बीच बाटकर देश के सैनिकों तथा उनके परिजनों के लिए आर्थिक अनुदान की उम्मीद की जाती है और उस मिले हुए अनुदान से शहीद हुए जवानों के परिजनों को राहत पहुंचाई जाती है और उनके सम्मान को बढ़ाया जाता है |
Completed Today In History Quiz |