Exam Wise Imp. Question PDF Patwari GK MCQ PDF RRB NTPC GK MCQ PDF Forest Guard GK MCQ PDF Patwari Computer MCQ PDF High Court LDC GK MCQ PDF 2020 Completed Current Affairs PDF |
अखिल भारत शिवसेना राष्ट्रवादी , महाराष्ट्र में शिवसेना NCP कांग्रेस के गठबंधन के खिलाफ , अखिल भारत शिवसेना (राष्ट्रवादी) की नयी कार्यकारिणी घोषित ,
अखिल भारतीय शिवसेना राष्ट्रवादी
अखिल भारतीय शिवसेना राष्ट्रवादी :-
शिवसेना भारत का एक क्षेत्रीय राजनैतिक दल जो मुख्य रूप से महाराष्ट्र प्रान्त में सक्रिय है। इसकी स्थापना 19 जून 1966 को एक प्रमुख राजनीतिक कार्टूनिस्ट बालासाहेब ठाकरे ने की थी। वर्तमान समय में इस दल के लोक सभा में 18 राज्य सभा में 3 और महाराष्ट्र विधान सभा में 56 निर्वाचित सदस्य हैं। इस दल का प्रतीक चिन्ह बाघ है। पूरे देश में शिव सेना को एक कट्टर हिन्दू राष्ट्रवादी दल के रूप में जाना जाता है।
All Topic In One Notes Computer Notes Hindi Hand Writing Notes History Hand Writing Notes English Hand Writing Notes Geography Hand Writing Notes Arts And Culture Hand Writing Notes |
यह भी पढ़े :
अखिल भारतीय सिंधी समाज पार्टी
महाराष्ट्र में शिवसेना NCP कांग्रेस के गठबंधन के खिलाफ :-
महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बीच एक और याचिका सुप्रीम कोर्ट पहुंची है जिसमें अदालत से अनुरोध किया गया है कि अदालत शिवसेना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( NCP) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनने पर रोक लगाए। याचिकाकर्ता अखिल भारत हिन्दू महासभा के नेता प्रमोद जोशी की ओर से मामले की जल्द सुनवाई के लिए शुक्रवार को जस्टिस एन वी रमना से अनुरोध किया गया लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। जस्टिस रमना ने कहा कि ये केस तय सूची के तहत ही सुनवाई के लिए आएगा। दरअसल इस याचिका में प्रमोद जोशी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे के बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन असंवैधानिक है और ये चुनावी प्रक्रिया और भारतीय संविधान के साथ धोखा है। याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में दखल दे और इस गठबंधन को सरकार बनाने से रोके। याचिका में तीनों पार्टियों को भी पक्षकार बनाया गया है।
अखिल भारतीय शिवसेना (राष्ट्रवादी) की नयी कार्यकारिणी घोषित :-
लुधियाना, 8 अगस्त (अस)। अखिल भारतीय शिवसेना (राष्ट्रवादी) ने आज धोनी विंग का गठन कर श्याम लाल को जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। इनके साथ-साथ बेनी राम को मुख्य सलाहकार, ज्वाला प्रसाद को सह-सलाहकार, दलबीर सिंह और मुकेश कुमार को महासचिव, मोहन लाल और सुरेश कुमार को वाइस प्रधान, राजबीर सिंह को संगठन सचिव, वरशू देव और राजेश को संयुक्त सचिव लालू सिंह को सचिव, विमल कुमार को प्रेस-सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर बलजीत सिंह जस्सियां ने कहा कि शिव सेना राष्ट्रवादी में सभी जातियों व वर्गों का गठन किया जा रहा है इससे पूर्व शिव सेना में व्यापार विंग, लेबर विंग का गठन किया जा चुका और आज कन्नौजियां बिरादरी को शिवसेना के साथ जोडऩे के लिए धोबी विंग का गठन कर उन्हें सम्मान दिया गया। जल्द ही महिला विंग व मुस्लिम विंग का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर एस.एस. अरोड़ा बलविन्द्र सिंह सुनील मेहता, विमल कुमार, दविन्द्र सिंह, शरणजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Election Party Notes |
Join WhatsApp Group |
Download Our Mobile App Free |
Subscribe Telegram Channel |
Leave a Reply