अखिल भारतीय संघर्ष दल , अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने किसानों का आभार जताया ,
अखिल भारतीय संघर्ष दल
अखिल भारतीय संघर्ष दल :-
विद्यार्थी परिषद, कांग्रेस, बहुजन संघर्ष दल समेत आम लोगों ने याद किए डाॅ आंबेडकर
भारत के संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर जिले में कई कार्यक्रम हुए। शहर में जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पीजी एक्सीलेंस कॉलेज में पुष्पांजलि सभा आयोजित की, वहीं जिला कांग्रेस व सेवादल ने सिग्नल बस्ती में आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इधर बहुजन संघर्ष दल समेत आम लोगों ने भी श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया। जिसमें डाॅ. आंबेडकर को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डाॅ. आंबेडकर ने भारत का नाम दुनिया में रोशन किया। शासकीय पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक राहुल पचौरी मुख्य अतिथि रहे। इस श्रद्धांजलि सभा को पीजी एक्सीलेंस कॉलेज के जूलॉजी विभागाध्यक्ष डा.विनायक सिंह तोमर ने भी विचार रखे। शहर के सिग्नल बस्ती में कांग्रेस नेता सत्यपाल सिंह कुशवाह, सेवादल के राधाचरण यादव, जिला कांग्रेस से हरिओम शर्मा, अब्दुल रहमान अब्बासी, राजेंद्र यादव, सवाईलाल जादौन, रामवरन भदौरिया ने डाॅ.आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
दिल्ली कल दिनांक 15 सितंबर, 2019 को उत्तम नगर दिल्ली मे बहुजन संघर्ष दल,दिल्ली प्रदेश के तत्वावधान मे एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया! ज़िसमे बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया!बहुजन संघर्ष दल आगामी विधान सभा चुनाव मे दिल्ली विधान सभा की सभी 70 सीटों पर अपने बलबुते चुनाव लड़ेगी!बहुजन संघर्ष दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्य संतकुमार जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया!कार्यकर्म की अध्यक्षता बहुजन संघर्ष दल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कटारिया ने की! कार्यक्रम मे बहुजन संघर्ष दल, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने भी अपने विचार रखे
यह भी पढ़े :
अखिल भारतीय राजार्य सभा
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने किसानों का आभार जताया :-
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने किसान मुक्ति मार्च में शामिल होने के लिए देश भर के किसानों का आभार प्रकट किया है। देश के किसान अपने मुद्दों को राष्ट्रीय एजेंडा में लाने में सफल रहे है। अब तक 23 राजनैतिक दल समन्वय समिति द्वारा प्रस्तावित दोनों कानूनों का समर्थन घोषित कर चुके हैं। इसमें संसद के सभी प्रमुख विपक्षी दलों के साथ भाजपा के समर्थक दल भी शामिल हैं।
कोत्योर रनवे वीक की लॉन्च पार्टी में मशहूर डिजाइनरों एवं मॉडल का जमावड़ा
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समनव्य समिति के संयोजक वी एम सिंह ने इन सभी राजनीतिक दलों को धन्यवाद देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे किसान मुक्ति मार्च के बाद पार्लियामेंट स्ट्रीट पर की गई घोषणा के अनुसार सम्पूर्ण कर्ज़ा मुक्ति और लाभकारी मूल्य की गारण्टी बिल दोनो सदनों में पारित कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे तथा 2019 के लोक सभा चुनाव के लिए जारी होने वाले घोषणा पत्रों में दोनो मुद्दों को शामिल करेंगे। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने किसानों के दोनों मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने की घोषणा की है।
राजा भैया ने कराया अपने बाहुबल का एहसास, कहा हमारी पार्टी मजदूर, किसान और जवान के लिए संकल्पित
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने किसान मुक्ति मार्च में महाराष्ट्र से आये किसान श्री किरण गोरवाडे के दुर्घटनावश देहांत होने पर संवेदना व्यक्त की है। समिति के नेतृत्व द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके पार्थिव शरीर को लेकर सांसद श्री राजू शेट्टी पुणे रवाना हो चुके हैं। कल उनके गांव टाकलिवाड़ी, जिला कोल्हापुर में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। समिति ने यह संकल्प व्यक्त किया है कि उनकी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। हम किसानों को हक़ और सम्मान दिलाकर रहेंगे।
Election Party Notes |
Join WhatsApp Group |
Download Our Mobile App Free |
Subscribe Telegram Channel |
Computer Notes
Hindi Hand Writing Notes History Hand Writing Notes English Hand Writing Notes Geography Hand Writing Notes Arts And Culture Hand Writing Notes |
Patwari GK MCQ PDF
REET MCQ PDF Forest Guard GK MCQ PDF Patwari Computer MCQ PDF High Court LDC GK MCQ PDF 2020 Completed Current Affairs PDF |
REET Hand Writing Notes PDF
PTET Hand Writing Notes PDF Forest Guard Hand Writing PDF Agriculture Supervisor Notes PDF PTET Hand Writing Notes PDF |
Leave a Reply